धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के लिए गोष्ठी हुई। प्राचार्य संतोष कुमार झा ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, नियमित उपस्थिति और आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर गोष्ठी में चर्चा हुई। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई की नियमित जानकारी लेने की अपील की। विद्यालय के आचार्य नीरज कुमार पंडित ने बोर्ड परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां अभिभावकों को दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...