धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में बुधवार को वंदना सभा के दौरान बोधगया में आयोजित क्षेत्रीय बिहार और झारखंड की सम्मिलित संस्कृति बोध महोत्सव में कथा वाचन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विष्णु गोपाल को मंच से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामाकान्त राणा ने विष्णु गोपाल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी। बता दें की क्षेत्रीय प्रतियोगिता में बिहार एवं झारखंड से कुल 261 छात्र छात्रओं ने भाग लिया था।उसमें विष्णु गोपाल ने उक्त प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विष्णु गोपाल के संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा की उक्त प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करना विद्यालय के साथ साथ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सच्ची लगन...