Dhanbad News: बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम पर पीएचडी समर स्कूल शुरू
धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: धनबाद। आईआईटी के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सोमवार को पांच दिवसीय पीएचडी समर स्कूल-2026 का शुभारंभ हुआ। पावर कन्वर्टर डिजाइन, डिजिटल कंट्रोल एंड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम्स विषय पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक प्रो डीसी पाणिग्रही ने कहा कि शोधकर्ताओं को किसी एक विचार तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नई तकनीक अपनाने और नवाचार के लिए तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम को उपनिदेशक प्रो शरत कुमार दास, प्रो संजय मंडल, प्रो केसी जाना, प्रो आनंद शंकर हाती समेत अन्य ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.