धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। बैंक मोड़ के विनायक भवन में रविवार को श्रीश्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की बैठक हुई। इसमें समिति के संरक्षक एवं स्थानीय वार्ड पार्षद रश्मि राज उर्फ सेंकी ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी गणेश पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। बताया कि 14 को प्रतिमा स्थापित कर पूजा शुरू की जाएगी। 15 सितंबर को आरती एवं पूजन है। साथ ही 16 की सुबह से महाप्रसाद का भोग का वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि महाराष्ट्र की तर्ज पर गणपति जी का विसर्जन यात्रा निकलेगी, जिसमें महाराष्ट्र से ही ताशा पार्टी और डीजे लाइट साउंड का व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कटहल मोहल्ला में 14 से शुरू होगा चार दिवसीय गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अकाश रवानी ने कहा कि गणपति बप्पा के आगमन पर पूरे एसी मार्केट विनायक भवन ...