Dhanbad News: बैंक मोड़ राधा कृष्ण मंदिर में आज से श्रीमद्भागवत कथा
धनबाद, सितम्बर 13 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। बैंक मोड़ स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर की ओर से 13 से 19 सितंबर तक एग्जोटिका अपार्टमेंट में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन उदय तिवारी करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कथा के शुभारंभ से पहले रविवार को मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे शामिल होंगे। कलश यात्रा के साथ श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। इसके बाद विधिवत श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा।आयोजन के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल, सुंदर गोयल, पुरुषोत्तम गोयल एवं समस्त गोयल परिवार होंगे। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत के प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- श्रीराधा रानी जन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.