धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: बरोरा। बेहराकुदर गांव में सोमवार को चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में बरोरा पुलिस ने दोनों पक्षों के लिखित शिकायत के आधार पर अलग-अलग दो प्राथिमिकी दर्ज की है। दर्ज दोनों प्राथिमिकी में 4 महिला समेत 18 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पहली प्राथिमिकी जख्मी हरेंद्र सिंह के लिखित शिकायत पर मोहन सिंह, टिपु सिंह, मिथुन सिंह, विकास सिंह,देव चौधरी,मोना चौधरी तथा अन्य दो के खिलाफ दर्ज की गई है। इन पर मारपीट कर जख्मी करना एवं रंगदारी की मांग करते हुए छिनतई कर छेड़खानी करने का आरोप है।दूसरी प्राथिमिकी जख्मी मिथुन सिंह के लिखित शिकायत पर राज सूर्या सिंह, राज कुमार सिंह, रूपेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह,राहुल सिंह, सुजल कुमार सिंह, आयुष सिंह, रेणु देवी,अनमोल देवी, सुनीता दे...