Dhanbad News: बेसहारा महिला की मौत, ग्रामीणों ने की अंत्येष्टि
धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: बलियापुर, प्रतिनिधि। बाघमारा बेदिया टोला में रविवार को संध्या मुखर्जी नामक गरीब व बेसहारा महिला की मौत हो गई। मृतका के परिवार में कोई अंतिम संस्कार करनेवाला भी नहीं था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया कल्पना गोराईं व पूर्व मुखिया संजीत गोराईं को दी। मुखिया की पहल पर आसपास के ग्रामीणों ने संध्या मुखर्जी का अंतिम संस्कार किया। पंसस प्रतिनिधि संतोष महतो, वकील बेदिया, मेघनाथ गोरांइ, माणिकचंद्र मुखर्जी, सुधीर रविदास, महादेव गोराइं, हाराधन गोराईं, अजय पाठक आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.