धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: बेलगढ़िया टाउनशिप फेस-1 से फेस-3 में विस्थापितों के लिए बने आवासीय भवनों की जर्जर स्थिति पर जनता मजदूर संघ के शाखा सचिव प्रीतम रवानी ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने धनबाद उपायुक्त और जेआरडीए के विभागाध्यक्ष को आवेदन देकर टाउनशिप के भवनों का विशेषज्ञ अभियंताओं से 'स्ट्रक्चरल ऑडिट' कराने और छतों की तत्काल मरम्मत की मांग की है। प्रीतम रवानी ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि महज 8-10 वर्षों में ही छतों से पानी टपकना और दरारें आना गंभीर मामला है। विस्थापितों को 99 साल के लिए आवास दिए गए हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति या घटिया सामग्री का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी भी दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभ...