धनबाद, अक्टूबर 26 -- बेलगड़िया में बनेगा नया सब स्टेशन Dhanbad News: झरिया पुनर्वास के तहत बसी बेलगड़िया टाउनशिप में बिजली संकट दूर करने के लिए नया सब स्टेशन बनाया जाएगा। 10 एमवीए क्षमता के इस नए सब स्टेशन के लिए बेलगड़िया में ही जमीन चिह्नित की जा रही है। कई जगहों पर जमीन देखी गयी है। एक जगह जमीन फाइनल होने के करीब है। जैसे ही जमीन तय होगी, काम शुरू कर दिया जाएगा क्योंकि विभाग की ओर टेंडर फाइनल कर लिया गया है। सब स्टेशन बनने से टाउनशिप में रहनेवाले हजारों परिवारों को बिजली संकट व ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी। विभागीय अधिकारी का कहना है कि बीसीसीएल द्वारा झरिया के अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित परिवारों के लिए बेलगड़िया में 17 हजार नए क्वार्टर बनाए गए हैं। इतनी बड़ी आबादी के कारण यहां बिजली की मांग तेजी से बढ़ेगी। वर्तमान में ...