धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा व जय धरती मां फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी को आत्मनिर्भर बनाओ अभियान शुरू हुआ। मुख्य अतिथि व पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बांका की स्वास्थ्य पदाधिकारी रूपा महतो ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाकर ही दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सकता है। संस्था बालिका विद्यालयों व महाविद्यालयों में जाकर छात्राओं को इस अभियान से जोड़ने का कार्य करेगी। मौके पर सहदेव महतो, मनोरमा देवी, शंकर किशोर महतो, राहुल कुमार महतो, रवि कुमार निषाद, रंजीत कुमार, डॉ प्रिया कुमारी, सुमन शर्मा, कौशल्या देवी, पूर्णिमा सिंह, कृषि वैज्ञानिक नेहा समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...