Dhanbad News: बेकाबू कार ने दो यूपी के ट्रक चालकों को कुचला, मौत
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: मैथन, प्रतिनिधि। मैथन टोल प्लाजा के समीप गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुए सड़क हादसे में दो ट्रक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। कोलकाता-दिल्ली लेन पर सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे दोनों चालकों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पाकर पहुंची मैथन पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के रहने वाले तिलक सिंह (55) और अनिल कुमार यादव (36) के रूप में हुई है। तिलक सिंह ट्रक (एचपी 12 एए 8335) और अनिल कुमार यादव ट्रक (आरजे 32 जीसी 7082) लेकर पश्चिम बंगाल से झारखंड की ओर आ रहे थे। टोल प्लाजा के समीप दोनों ने अपने-अपने वाहन खड़े किए थे。 यह भी पढ़ें- केएमपी पर खड़े वाहन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.