धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी तथा छठव्रती अर्चना अग्रवाल (अध्यक्षा दीक्षा महिला मंडल) ने परिवार सहित कोयला नगर स्थित मानसरोवर तालाब में पूर्ण विधि-विधान और श्रद्धा भाव के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। सीएमडी ने उपस्थित लोगों को छठ की शुभकामनाएं दीं। कहा कि छठ एक महान अनुष्ठान है, जो हमें अनुशासन, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता की भावना को जीवन में उतारने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस महापर्व की विशेषता इसकी सादगी, पवित्रता एवं व्यापक जनसहभागिता में निहित है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में जोड़ती है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पुटकी : छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब उन्होंने सभी के जीवन में सकारात्मकता, सुख-शांति एवं न...