धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: पुटकी।  राष्ट्रीय जनता कामगार संघ ने मजदूरों की 74 सूत्री  मांगों को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय सचिव अरविन्द कुमार सिंह ने  कुसुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपकर 16 दिसंबर से क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। संघ ने प्रबंधन पर मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...