धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: बीसीसीएल में मुख्यालय के विभिन्न विभागों और एरिया का निदेशकों के बीच नए सिरे से प्रभार वितरण किया गया है। बोर्ड सचिवालय की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। सीएमपीडीआईएल के निदेशक (टेक्निकल) आनंद मोहन ने 6 नवंबर को बीसीसीएल के निदेशक (टेक्निकल) का अतिरिक्त प्रभार संभाला। उन्हें निदेशक (टेक्निकल) पीएंडपी का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नए आदेश के अनुसार निदेशक (टेक्निकल, ओपी) संजय कुमार सिंह को सात एरिया और नौ मुख्यालय विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अधीन वेस्टर्न झरिया, पुटकी बलिहारी, कुसुंडा, बस्ताकोला, लोदना, ईस्टर्न झरिया तथा सीडब्ल्यूओ एवं वाशरियां रहेंगी। मुख्यालय में उत्खनन, एस्टेट, यूजी एवं साइडिंग, ईएंडएम, वाशरी कंस्ट्रक्शन, मैटेरियल मैनेजमेंट, सेंट्रल सर्वे, झरिया एक्शन प्ल...