Dhanbad News: बीसीसीएल द्वारा रामराज मंदिर परिसर में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
धनबाद, सितम्बर 28 -- Dhanbad News: बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत सोमवार को चिटाही धाम के श्री श्री रामराज मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में 50 से अधिक लोगों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। अभियान में बीसीसीएल अधिकारियों के साथ यूनियन प्रतिनिधि, सलाहकार, कल्याण समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से कार्यस्थल के साथ सार्वजनिक एवं रमणीय स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की गई।प्रतिभागियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: महामाया मंदिर में केंद्रीय कर्मशाला ने चलाया स्वच्छता अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.