धनबाद, अक्टूबर 11 -- Dhanbad News: लेबर कोड के प्रावधानों को लागू करने के लिए बीसीसीएल में पहल शुरू कर दी गई है। शनिवार को कोयला भवन में क्षेत्रीय मानव संसाधन अधिकारियों की हुई समन्वय बैठक में इसपर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि ठेका मजदूरों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है। पे स्लिप के साथ वेतन भुगतान करना होगा। हर महीने की सात तारीख तक वेतन भुगतान कर दिया जाना है। ठेका श्रमिकों के कल्याण एवं वैधानिक अधिकारों की सुरक्षा के क्रम में सीएमपीएफ एवं ईपीएफ अंशदान की कटौती, समयबद्ध जमा एवं नियमित निगरानी तथा एचपीसी दरों के अनुसार मजदूरी भुगतान की स्थिति का आकलन किया गया। इसके अतिरिक्त कॉरपोरेट वेतन पैकेज के अंतर्गत पात्र ठेका श्रमिकों एवं नियमित कर्मचारियों को शामिल करने, कोल इंडिया द्वारा अनुबंधित 10 प्रमुख बैंकों में कर्मचारियों के वेत...