धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: धनबाद। बीसीसीएल प्रबंधन ने माइनिंग संवर्ग के चार अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जगहों पर पदस्थापित किया है। जारी आदेश के अनुसार दीपक कुमार, प्रशांत मोहन, सुशील कुमार और दिलीप कुमार का स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारी चीफ मैनेजर (माइनिंग) पद पर कार्यरत हैं। दीपक कुमार को डब्ल्यूजे एरिया के प्रोजेक्ट ऑफिसर कार्यालय से बरोरा एरिया में एडिशनल जनरल मैनेजर के पद पर भेजा गया है। प्रशांत मोहन को कुसुंडा एरिया से बरोरा एरिया में एडिशनल जनरल मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सुशील कुमार को गोविंदपुर एरिया से ईजे एरिया में एडिशनल जनरल मैनेजर बनाया गया है। दिलीप कुमार को एनकेजी एरिया, कुसुंडा से एएसपी कोलियरी, ईजे एरिया में प्रोजेक्ट ऑफिसर के पद पर पदस्थापित किया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों को 30 अ...