धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ आशा लकड़ा की मौजूदगी में रांची में आयोजित बैठक में बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने भाग लिया। इस दौरान बीसीसीएल से जुड़े अनुसूचित जनजाति (एसटी) कर्मचारियों के कल्याण, अधिकारों एवं उनकी शिकायतों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सुनवाई हुई। पूरे मामले में सार्थक व विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही बीसीसीएल के अपने परिचालन क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति समुदायों के कल्याण, उत्थान एवं विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर विचार-विमर्श हुआ। अनुसूचित जनजाति समुदाय के हितों के संरक्षण, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। मौके पर डॉ लकड़ा ने अनुसूचित जनजाति समुद...