धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: मुनिडीह डंगालधौड़ा न्यू क्वार्टर में बीसीसीएल के एक सरकारी आवास पर कब्जे को लेकर दो गैर-बीसीसीएलकर्मी आमने-सामने आ गए। करीब एक माह से जारी इस विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार, बच्ची देवी नामक महिला ने उक्त आवास Rs.60 हजार में पुजारी सूर्यकांत पांडेय को बेच दिया था। इसका पप्पू वर्मा विरोध कर रहे हैं। घटना के बाद बच्ची देवी के समर्थन में शालिनी वर्मा ने सूर्यकांत पांडेय पर मारपीट और आभूषण छीनने का आरोप लगाया है, जबकि सूर्यकांत ने इन आरोपों को झूठा बताया। कहा कि वृद्ध महिला ने स्वेच्छा से उन्हें आवास दिया है। मामले की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के धौड़ा बाबू भोला चौहान मौके पर पहुंचे और विवादित क्वार्टर में ताला लगाकर उसे सील कर दिया। उन्होंने कहा कि लिखित शिक...