धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। बीसीसीएल की अपग्रेड आधिकारिक वेबसाइट का औपचारिक शुभारंभ रविवार को अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने की। मौके निदेशकगण भी मौजूद थे। कोयला मंत्रालय के कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों की वेबसाइटों, पोर्टलों और अनुप्रयोगों के डिजिटल उन्नयन संबंधी निर्देश के अनुसार विकसित की गई। इस नई वेबसाइट में आधुनिक और प्रतिक्रियाशील इंटरफ़ेस, बेहतर नेविगेशन, उन्नत सुरक्षा, बेहतर प्रदर्शन और सुगमता है, जो उपयोगकर्ताओं को एक सहज और अधिक आकर्षक डिजिटल अनुभव प्रदान करती है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि अपग्रेड किया गया वेबसाइट बीसीसीएल की डिजिटल उपस्थिति, सुगमता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में कारगर कदम है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कोयला भवन के दर्जनो...