धनबाद, नवम्बर 3 -- Dhanbad News: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की मुनीडीह कोलियरी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोयला एवं लिग्नाइट खदानों की स्टार रेटिंग में मुनीडीह को प्रतिष्ठित फाइव स्टार रेटिंग मिली है। कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के मूल्यांकन में मुनीडीह ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर देश की भूमिगत खदानों की श्रेणी में नौवां स्थान प्राप्त किया है। रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में मुनीडीह कोलियरी को सम्मानित किया गया। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल और पश्चिमी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक वी. विजय कुमार को पुरस्कार प्रदान किया। मौके पर कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा, कोयला नियंत्रक सतीश कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजू...