धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: विश्वविद्यालय में प्रशासनिक व शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के तहत विभिन्न पदों पर 18 निदेशकों की नियुक्ति होनी है। बीबीएमकेयू धनबाद में एक की नियुक्ति व एक प्रभारी निदेशक की जिम्मेवारी एक-एक शिक्षकों को देने के बाद चुप्पी साध ली गई। 24 अक्तूबर को निदेशक इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड डिजिटल लर्निंग के लिए मंगलवार तक आवेदन मांगा गया है। अब एक्ट के तहत बीबीएमकेयू में अन्य बचे हुए 15 निदेशकों की नियुक्ति कब तक होगी, इसको लेकर शिक्षकों में चर्चा है, जबकि राज्य के कई विश्वविद्यालयों में नए एक्ट के तहत विभिन्न नियुक्ति कर दी गई है। मामले को ले बीबीएमकेयू टीचर्स एसोसिएशन की ओर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्पष्ट कहा जा रहा है कि दो की नियुक्ति के लिए आवेदन नहीं तो अन्य पद के ल...