Dhanbad News: बीबीएमकेयू में बनेगा डिजिटल स्टूडियो
धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू समेत राज्य के पांच विवि में डिजिटल स्टूडियो की स्थापना होगी। वहीं सभी अंगीभूत कॉलेजों के एक क्लास रूम को पूरी तरह से इंट्रेक्ट्रिव स्मार्ट क्लास रूम के रूप में विकसित करने की तैयारी है। उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के लिए बीबीएमकेयू में 29 अक्तूबर को रांची से एक टेक्निकल टीम पहुंचेगी। टीम डिजिटल स्टूडियो और जे-टॉक पॉडकास्ट रूम के लिए जगह देखेगी। उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने संबंधित पत्र जारी किया है। राज्य सरकार की ओर से उच्च के तहत डिजिटल शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने व आधुनिक तकनीक का उपयोग कर शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम को विकसित किया जा रहा है। विवि स्तर से शैक्षणिक कंटेंट क्रिएशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.