Dhanbad News: बीबीएमकेयू में पीजी नामांकन की तिथि बढ़ी, अब 26 तक भरें फॉर्म
धनबाद, नवम्बर 20 -- Dhanbad News: छात्र-छात्राओं की मांग पर बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद ने एक वर्षीय व दो वर्षीय पीजी कोर्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 26 नवंबर की शाम 5 बजे तक चांसलर पोर्टल से आवेदन किया जा सकता है। बीबीएमकेयू ने पीजी एडमिशन से संबंधित संशोधित अधिसूचना जारी कर दी है। जाति कैटेगरी, एकेडमिक डिटेल समेत अन्य में 28 नवंबर तक सुधार किया जा सकता है। इससे पहले पीजी नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 व 20 नवंबर थी। एक वर्षीय व दो वर्षीय पीजी में नामांकन की पहली चयन सूची 30 नवंबर को जारी की जाएगी। एक दिसंबर से 12 दिसंबर तक नामांकन लिया जाएगा। दूसरी चयन सूची 15 दिसंबर को जारी की जाएगी। नामांकन 16 से 22 दिसंबर तक लिया जाएगा। नामांकित छात्र-छात्राओं की कक्षाएं 16 दिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.