Dhanbad News: बीबीएमकेयू आइसा की अध्यक्ष बनी रिया
धनबाद, अक्टूबर 29 -- Dhanbad News: धनबाद। बीबीएमकेयू में बुधवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रिया डे अध्यक्ष, मनीष कुमार सचिव, श्रुति रानी उपाध्यक्ष तथा स्वर्णा संयुक्त सचिव चुनी गईं। संगठन को सशक्त बनाने के लिए कोर कमेटी भी गठित की गई। कोर कमेटी में निहारिका, रवि, शिशिर, स्वाति, शुभम, शिव गंगा और सुर्वी शामिल हैं। राज्य सह सचिव सह धनबाद जिला संयोजक रितेश मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों सह जिला टीम को बधाई दी। मौके पर विवि प्रभारी दीपक महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष स्नेहा महतो, अभिषेक सिंह, अतफ इमाम, बीएसएस कॉलेज की अध्यक्ष प्राची दुबे, लॉ कॉलेज की सह-सचिव अलीजा समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.