धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू के 14 विभागों की 49 सीटों पर पीएचडी का नामांकन लिया जाएगा। विवि ने पीएचडी नामांकन के लिए संशोधित सीटों की संख्या जारी कर दी है। 49 सीटों में अनारक्षित 20, बीसी वन में चार, बीसी टू में तीन, एससी में पांच, एसटी में 12 व ईडब्ल्यूएस में पांच सीटें शामिल हैं। बीबीएमकेयू में नामांकन के लिए 23 अक्तूबर से आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि दो नवंबर तक है। 27 सितंबर-2025 की अधिसूचना के तहत पीएचडी की 113 सीटों के लिए आवेदन मांगा गया था। फिर कुछ छात्रों के विरोध के बाद विवि प्रबंधन ने पीएचडी नामांकन पर चुप्पी साध ली। अब फिर से अक्तूबर-2026 में अधिसूचना जारी की गई, लेकिन सीटों की संख्या आधी से भी कम कर दी गई है। सीटों की संख्या 22 अक्तूबर को जारी नहीं कर अब अलग से जारी की गई...