Dhanbad News: बीबीएमकेयू : यूजी छठे सेमेस्टर की परीक्षा 28 केंद्रों में 22 से
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: 22 अगस्त से शुरू होनेवाली चार वर्षीय स्नातक कोर्स के छठे सेमेस्टर सत्र 23-27 व एक्स रेग्यूलर 22-26 की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। धनबाद-बोकारो में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें धनबाद में 18 व 10 बोकारो में हैं। सेमेस्टर छह की परीक्षा में लगभग 19 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। बीबीएमकेयू परीक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई बीएड कॉलेजों को भी सेंटर बनाया है। धनबाद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में बाघमारा कॉलेज, डीएवी महिला कॉलेज कतरासगढ़, सिंदरी कॉलेज, आरएस मोर, बीबीएम कॉलेज बलियापुर, बीबीएम मेमोरियल टीटी कॉलेज, बीएसके कॉलेज मैथन, बीएसएस कॉलेज, डिग्री, गुरुनानक कॉलेज समेत अन्य कॉलेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.