धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद व बोकारो के 33 डिग्री कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन के लिए 26,673 आवेदन मिले हैं। इनमें साइंस के लिए 2592, कॉमर्स के लिए 3028, सोशल साइंस व ह्यूमनिटी के विषयों के लिए 19952 व वोकेशनल कोर्स के लिए 1101 आवेदन मिले हैं। चयन सूची आठ जुलाई को जारी होगी। नौ जुलाई से चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 22 जुलाई है। जानकारों का कहना है कि स्नातक नामांकन के लिए 42 हजार सीटें हैं। सीट से 15 हजार कम आवेदन मिलने के कारण 25 डिग्री कॉलेजों में आवेदन करने वाले सभी आवेदकों के चयन की संभावना है। वहीं छह-सात अंगीभूत कॉलेजों में तीन से नौ विषयों की चयन सूची जारी होगी, जिनमें पीके राय कॉलेज के लिए सात व...