धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू के एडमिशन सेल ने तीन डिग्री कॉलेजों में लाइफ साइंस विषय के लिए जारी नामांकन सूची को संशोधित किया है। चयनित छात्र-छात्राओं का नामांकन बुधवार से शुरू हो गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 25 जुलाई है। यह भी पढ़ें- बीटेक दूसरे वर्ष में नामांकन का 21 तक भरें विकल्पकॉलेजों का कटऑफ पीके राय कॉलेज में लाइफ साइंस में ओपेन मेरिट का कटऑफ 86 फीसदी गया है। जेनरल 70.98 फीसदी और बीसी टू 53.9 फीसदी है। वहीं एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में लाइफ साइंस में ओपेन मेरिट का कटऑफ 82 फीसदी, जेनरल का 69 फीसदी कटऑफ है। आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में लाइफ साइंस का ओपेन मेरिट कटऑफ 82.45 फीसदी, जेनरल 62.98, बीसी वन 57.86 व बीसी टू 68.97 फीसदी है।नामांकन प्रक्रिया विवि एडमिशन सेल ने पहली चयन सूची आठ जुलाई को जारी...