धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू ने शनिवार को पांच यूनिवर्सिटी परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया। परीक्षाओं का दौर 21 नवंबर से शुरू होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह के अनुसार बैचलर इन फार्मेसी सेकेंड सेमेस्टर रेग्यूलर सेशन-2025-29 व एक्स रेग्यूलर कोर्स के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 21 नवंबर से ली जाएगी। परीक्षा 26 नवंबर तक निर्धारित है। बोकारो में चास कॉलेज चास को सेंटर बनाया गया है। वहीं बैचलर इन फार्मेसी चौथे सेमेस्टर सत्र-24-28 व एक्स रेग्यूलर परीक्षा दो दिसंबर से ली जाएगी। यह सात दिसंबर तक चलेगी। चास कॉलेज चास को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बीएससी नर्सिंग की परीक्षाएं 23 से : बीएससी नर्सिंग छठे सेमेस्टर सत्र-2023-27 की परीक्षा 23 नवंबर से ली जाएगी। यह दूसरी पाली में ली ...