Dhanbad News: बीबीएमकेयू: दो परीक्षाओं का परीक्षा फॉर्म अब 21 तक भरें
धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। किसी कारणवश अबतक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। परीक्षा विभाग ने विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि यूजी सेमेस्टर चार एक्स रेग्यूलर सीबीसीएस सत्र-20-23 व 21-24 के छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म 19 नवंबर से 21 नवंबर तक भर सकते हैं। परीक्षा शुरू होने की संभावित तिथि 28 नवंबर है। वहीं यूजी वोकेशनल कोर्स सेमेस्टर चार रेग्यूलर सत्र-24-27 व एक्स रेग्यूलर सत्र-23-26, 22-25, 21-24 व 20-23 का परीक्षा फॉर्म विलंब शुल्क के साथ 19 नवंबर से 21 नवंबर तक भरा जा सकता है। परीक्षा शुरू होने की संभावित तिथि एक दिसंबर है। परीक्षा विभाग ने दोनों परीक्षाओं से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.