धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: बेलगड़िया महलीटोला में दो लोगों की अभाव व गरीबी से हुई मौत मामले की खबर हिन्दुस्तान अखबार में छपने के बाद ही प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया। बीडीओ के निर्देश पर बीपीआरओ मो आलम ने रविवार को बेलगड़िया महली टोला पहुंचे और पीड़ित परिवार की सुधि ली। बीपीआरओ ने दोनों पीड़ित परिवारों को प्रावधान के अनुरूप आवास की सुविधा सहित अन्य सरकारी लाभ मुहैया कराने का भरोसा दिया। अभाव, गरीबी व बीमारी की चपेट में आए मृतक जवाहरलाल महली व विश्वनाथ महली के परिजनों ने बीपीआरओ को बताया कि पैसे के अभाव में वे इलाज बेहतर ढंग से नहीं करा पाए। विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, भाकपा माले के चंदन भूमिहार, श्रृष्टि महली, शरण सिंह, परिजन आदि सहित अन्य ग्रामीण मौके पर थे। लोगों का कहना है कि अभाव, गरीबी व बीमारी की चपेट में आने से शनिवार को एक ही ग...