धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। आरए माइनिंग ने गोंदूडीह खास कुसुंडा कोलियरी (बीजीकेकेसी) कुसुंडा क्षेत्र में उत्खनन अनुबंध में तकनीकी बोली की कथित मनमानी एवं एल वन को दरकिनार कर अन्य बोलीदाता के साथ अनुबंध का विरोध किया है। इस मामले को कोर्ट में चुनौती दी है।

आरए माइनिंग का बयान आरए माइनिंग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। आरोप लगाया गया कि नियम विरुद्ध अन्य बोलीदाता को काम दिया गया है। ओबी हटाने, कोयला खनन परिवहन सहित अन्य काम के लिए लिए निविदा 13.10.2025 को जारी की गई थी। अनुमानित लागत लगभग 640.54 करोड़ रुपए है। 19 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें केवल छह को तकनीकी रूप से योग्य पाया गया। 13 अन्य को अयोग्य करार दिया गया। आरोप लगाया गया कि बड़े पैमाने पर हुई अयोग्यता ने प्रतिस्पर्द्ध को काफी कम कर दिया। ...