धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित बीएससी नर्सिंग (बेसिक) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 में साउथ बलिहारी 16 यूनिट निवासी शीतल कुमारी ने पूरे राज्य में चौथा और कैट-3 में तीसरा स्थान हासिल किया है। शीतल के पिता पप्पू वर्मा निजी बिजली मिस्त्री हैं और माता रीना देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शीतल ने बिना किसी कोचिंग के स्वअध्ययन व ऑनलाइन माध्यम से तैयारी कर यह सफलता पाई। शीतल अब रिम्स से चार वर्षीय नर्सिंग पाठ्यक्रम की पढ़ाई करेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, चाचा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...