धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: बीआईटी सिंदरी में रविवार को पाटलीपुत्र अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रकाश झा, डॉ प्रतीक शरण, डॉ मृणाल झा, डॉ अरुण अग्रवाला, डॉ विकास कुमार और डॉ एसडी चौधरी ने कुल 109 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, पल्स और डेंटल स्क्रीनिंग बिल्कुल निःशुल्क की गई। डॉ अरुण अग्रवाल ने मरीजों को सलाह दी कि नियमित आहार और समय पर बीमारियों का इलाज कराना बेहद जरूरी है। शिविर के सफल आयोजन में बीआईटी सिंदरी के निदेशक डॉ पंकज राय, प्रो बीडी यादव, डिस्पेंसरी प्रभारी प्रो चैतन्य शर्मा और फार्मासिस्ट बसुदेव त्यागी का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Buxar News: फ्रेडस व सिस्टर्स डे पर ल...