धनबाद, अक्टूबर 26 -- Dhanbad News: त्योहारों और शादी-विवाह के सीजन में मिठाइयों की मांग बढ़ते ही मिलावट का कारोबार तेज हो जाता है। धनबाद में नकली मावा और पनीर की आपूर्ति पड़ोसी राज्य बिहार से होने की बात खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में सामने आई है। बसों, ट्रेनों और छोटी गाड़ियों से माल धनबाद पहुंचाया जाता है। शहर में अलग-अलग जगहों पर बने गोदामों में इसे रखने के बाद बाजार और मिठाई दुकानों तक पहुंचाया जाता है। मुनाफे का यह खेल लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। हाल ही में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर की पुलिस लाइन और कार्मिक नगर में छापेमारी कर 1420 किलोग्राम नकली पनीर जब्त किया था। पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य के इस पनीर को नष्ट कराया गया। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विभाग की यह बड़ी कार्रवाई थी। इसके ...