धनबाद, अक्टूबर 2 -- Dhanbad News: हीरापुर चिरागोड़ा बिनोद नगर स्थित गली नंबर 12 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना गुरुवार सुबह करीब 7.20 बजे महिला के घर के बिल्कुल पास घटी। पीड़ित महिला बसंत कुमारी श्रीवास्तव डीआरडीए में कार्यरत संजय श्रीवास्तव की मां हैं। वारदात की जानकारी संजय श्रीवास्तव ने धनबाद थाना की पुलिस को दी। गुरुवार की सुबह बसंत कुमारी श्रीवास्तव अपने घर से कचरा फेंकने निकली थीं। वह पास में ही मां काली स्थान पर प्रणाम कर वापस घर लौट रही थीं। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर दो लड़के उनके बगल से गुजरे। एक मिनट बाद ही दोनों लड़के विपरीत दिशा से वापस लौटे। बाइक चला रहे हेलमेट पहने लड़के ने पूछा- चाची चौधरी जी का मकान कौन सा है, महिला जब तक कुछ समझती, उससे पहले बाइक के पीछे बैठे टोपी लगा...