धनबाद, अगस्त 29 -- Dhanbad News: धनबाद। बिनोद नगर के आंबेडकर नगर में इस बार भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर शुक्रवार को हिंदू राष्ट्र चर्चा मंडल सनातन धर्म संस्कृति सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें उत्सव की तैयारियों और आयोजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बताया गया कि 14 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू होगा। उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि गणेश उत्सव से लोगों में धार्मिक और सांस्कृतिक भावना को मजबूत करने के साथ आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया जाएगा। आयोजन में क्षेत्र के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Purnia News: गणपति पूजा को लेकर संतोषी मां मंदिर परिसर में तैयारी तेज बैठक में सतनजीत मिश्रा, डॉ एसके झा, कुंदन मुखर्जी, राजू कुमा...