Dhanbad News: बिना हेलमेट चालकों को बच्चों ने बांधी राखी, दिया जीवन रक्षा का संदेश
धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: रक्षाबंधन के अवसर पर गुरुवार को झरिया पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से इंदिरा चौक के समीप एक अनोखा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों को रोककर स्कूली बच्चों ने तिलक लगाया, कलाई पर राखी बांधी और गुलाब देकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। बच्चों ने भावुक अपील करते हुए कहा, भैया, हेलमेट पहनिए, आपकी बहन घर पर इंतजार कर रही है। मौके पर मौजूद झरिया थाना प्रभारी शशिरंजन कुमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी जयप्रकाश, जिला परिवहन विभाग के सुनील कुमार और डीएमएफटी के धनपाल सिंह ने चालकों से हमेशा हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Jamui News: मुंहबोली बहनों ने सुरक्षा कर्मियों की कलाइयों पर बांधा रक्षा सूत्र पुलिस ने संदेश दिया कि हेलमेट चालान से बचने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.