धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय में सोमवार को राजस्व संग्रहण, राजस्व न्यायालय, आंतरिक संसाधन, एसआईआर-2026 सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक हुई। राजस्व वृद्धि के उद्देश्य से प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी सीओ को समय सीमा में दाखिल-खारिज आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। बिना ठोस कारण दाखिल-खारिज लंबित रखना उचित नहीं है। राइट टू सर्विस में भी यह दंडनीय है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी कार्यों के लिए राजस्व में वृद्धि आवश्यक है। विभिन्न विभागों के निर्धारित वार्षिक राजस्व लक्ष्य तथा अबतक की लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति का आकलन किया। इससे पूर्व डीसी आदित्य रंजन ने सर्किट हाउस में प्रमंडलीय आयुक्त का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किय...