Dhanbad News: बिना एनओसी नहीं चलेंगी मीट-मछली की दुकानें
धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहर में अब बिना एनओसी के मीट-मछली की दुकानें नहीं चलेंगी। झारखंड के शहरी नगर निकाय क्षेत्र में अब अगर कोई व्यक्ति मांस की दुकान, मीट प्रोसेसिंग, स्टोरेज या बिक्री का काम करना चाहता है तो उसे नगर निगम से एनओसी लेना अनिवार्य होगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की साफ-सफाई के नियम और बूचड़खाने के नियमों का पालन करना होगा। आवेदन के लिए 100 रुपए प्रोसेसिंग फीस नगर निगम को देनी होगी। शहरी आवास व विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सभी नगर निकायों के लिए यह आदेश जारी कर दिया है।
मीट-मछली की दुकानें और एनओसी मीट-मछली की दुकान, प्रोसेसिंग यूनिट, बिक्री और स्टॉरेज के लिए भी नगर निगम से एनओसी लेना अनिवार्य है। आवेदन के बाद नगरपालिका की एक निरीक्षण टीम मौके पर जाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.