Dhanbad News: बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, चेकपोस्ट जाम कर किया प्रदर्शन
धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। लगातार बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को बीसीसीएल न्यू आकाशकिनारी कोलियरी चेकपोस्ट जाम कर प्रदर्शन किया। इससे करीब तीन घंटे तक कोयला परिवहन ठप रहा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बंद रहने से आकाशकिनारी, जरलाही बस्ती, तिलाटांड़ कॉलोनी, लालधौड़ा व चार नंबर क्षेत्र की करीब पांच हजार आबादी भीषण गर्मी में परेशान है। सूचना पर पहुंचे कोलियरी प्रबंधक अमित कुमार ने छाताबाद में भराई कार्य पूरा होने के बाद दो दिनों में बिजली बहाल करने और तीन दिनों के भीतर 750 केवी ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। प्रदर्शन में मुख्य रूप से वार्ड-1 की पार्षद डॉ. मधुमाला, रघुनाथ हजारी, शक्तिनंद भुइयां, अजय सिंह, सावन भुइयां, किशोर भुइयां, जय बाउरी, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.