धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: तीन दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे कच्छी बलिहारी और आसपास के ग्रामीणों ने शुक्रवार को 5/6 पिट हाइड्रो माइनिंग कोलियरी कार्यालय के समीप जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पिट वाटर पंपिंग कार्य को भी ठप करा दिया। समाजसेवी प्रमोद साव ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बिजली और जलापूर्ति पूरी तरह बाधित थी। करीब दो घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद परियोजना पदाधिकारी जेके सिंह ने मौके पर पहुंचकर 24 से 48 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। मौके पर प्रमोद साव, प्रीतम महतो, राजकुमार राजभर, अली अहमद, धनंजय कुमार, भानु प्रताप महतो, कल्लू अंसारी, अख्तर हुसैन, सुनील भगत, मनोज चौहान, लगन महतो, उपेंद्र महतो, धर्मेंद्र महतो, महावीर उरांव, धीरज चौबे, सुभाष भ...