धनबाद, अक्टूबर 8 -- Dhanbad News: मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलारीटांड़ खटाल में बुधवार को एक दुधारू पशु की विद्युत पोल की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि इस हादसे में मवेशी मालिक का बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद प्रबंधन और स्थानीय लोगों के बीच हुई वार्ता के बाद पीड़ित पशुपालक को 40 हजार रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी। बताया जाता है कि बुधवार को फुलारीटांड़ खटाल निवासी राजेंद्र यादव का पुत्र देबू यादव मवेशियों को लेकर निकला था। इसी दौरान खटाल के समीप स्थित एक विद्युत पोल के संपर्क में आने से वहां अचानक करंट प्रवाहित हो गया। करंट की जद में आते ही एक भैंस छटपटाने लगी और देखते ही देखते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...