धनबाद, सितम्बर 16 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के कई इलाकों के उपभोक्ता मंगलवार को अनियमित बिजली आपूर्ति से खासे परेशान रहे। डिगवाडीह सब-स्टेशन से हो रही लगातार कटौती और लोड शेडिंग के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन हो या रात, बिजली की आंख-मिचौनी आम बात हो गई है। बार-बार बिजली जाने से घरेलू कामकाज ठप हो रहे हैं, बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और छोटे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। दूसरी ओर कई मोहल्लों में जर्जर तार टूटकर गिर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि नियमित आपूर्ति बहाल की जाए, लोड शेडिंग कम की जाए और जर्जर तारों को अविलंब बदला जाए, ताकि अप्रिय घटना से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- Chandauli News: शहर से लेकर गांव तक धुआंधार कटौती ...