Dhanbad News: बिजली कनेक्शन को लेकर लाइनमैन से मारपीट
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: बरोरा। बिजली तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में झारखंड विद्युत विभाग में अनुबंध पर कार्यरत एक बिजली मिस्त्री (लाइनमैन) के साथ मारपीट का मामला सामने आया। बताया जाता है कि दामोदरपुर के कुछ ग्रामीणों ने पोचरी निवासी लाइनमैन के साथ मारपीट की। मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों के लोग थाना पहुंचे। वहां घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। बताया गया कि आपसी सहमति के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौते के बाद मामला शांत हो गया। हालांकि, घटना को लेकर क्षेत्र में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.