Dhanbad News: बाल सभा में बच्चों ने रखीं विद्यालय विकास की मांग
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: महेशपुर पंचायत-दो अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर में गुरुवार को 'सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27' के तहत बाल सभा आयोजित हुई। इसका उद्देश्य विद्यालय के विकास में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। बाल सभा में विद्यार्थियों ने खेल सामग्री, महिला शिक्षिका, लाइब्रेरी, शुद्ध पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय तथा छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन डिस्पोजल हेतु भस्म यंत्र की व्यवस्था की मांग रखी। मुखिया संध्या देवी ने सभी सुझावों को सुनते हुए मांगों को पंचायत योजना में शामिल कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के तहत विद्यालय के 20 पात्र छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: 28 छात्र-छात्राओं के बीच सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.