धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: महुदा, प्रतिनिधि। बाल दिवस पर शनिवार को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की ओर से महुदा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं गांवों में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य विद्यालय कांड्रा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुंजी, पूना महतो स्मारक उच्च विद्यालय महुदा तथा कुमारडीह, कदमटांड, मंझलाडीह एवं कंचनपुर के किशोरी मंडलों में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी एवं बाल यौन हिंसा के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों एवं किशोरियों ने इन कुरीतियों को समाप्त कर सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करने की शपथ ली। ट्रस्ट के निदेशक शंकर रवानी ने कहा कि बाल संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिले में बाल विवाह ...