धनबाद, जुलाई 14 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। सेकेंड लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 अंडर-12 बालिका में निरसा प्रखंड (प्राथमिक विद्यालय लकड़ा पहाड़ी) विजेता बना। तोपचांची के संत जॉन डी ब्रिटो स्कूल गोमो की टीम उपविजेता बनी। वहीं अंडर-12 बालक में विजेता तोपचांची की सेंट जॉन डी ब्रिटो स्कूल गोमो व उपविजेता निरसा की प्राइमरी स्कूल लकड़ापहाड़ी निरसा की टीम बनी। बालिका व बालक के फाइनल में निरसा व तोपचांची का आमना-सामना हुआ। बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सोमवार को लिटिल चैंप प्रतियोगिता में विभिन्न मैच हुआ। बालिका सेमीफाइनल में बलियापुर व तोपचांची के बीच हुए मैच में तोपचांची व निरसा व टुंडी प्रखंड के बीच हुए मैच में निरसा प्रखंड विजयी हुई। फाइनल मैच तोपचांची व निरसा के बीच खेला गया। निरसा ने तोपचांची को हराकर विजेता ट्रॉफी ...