Dhanbad News: बालक वर्ग में धनबाद, बालिका में बोकारो बना चैंपियन
धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। संत जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल धनबाद में 22-23 अगस्त को दो दिवसीय गतका चैंपियनशिप का आयोजन गतका एसोसिएशन झारखंड की ओर से किया गया। लड़कों के वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद चैंपियन बना, वहीं बोकारो ने शानदार प्रदर्शन कर बालिका वर्ग का खिताब जीता। गतका संघ के राज्य कोऑर्डिनेटर पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 जिलों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में अमरेंद्र कुमार सिंह, सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य इंद्रनाथ सिंह, राज्य गतका संघ की सचिव विद्या, कोषाध्यक्ष दिनेश मंडल, धनबाद गतका संघ के सचिव रोहित प्रसाद, तोराब खान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- झारखंड स्टेट गतका चैंपियनशिप में श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.